

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 31 अगस्त को गुरुवार है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य और बुध सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में, शनि और चंद्रमा कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। इन दिनों बुध, शुक्र और शनि तीनों वक्री गति से चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष: आय के स्त्रोत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति ऊपर-नीचे होता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। सूर्य को जल देना आपके लिए अच्छा साबित होगा।

वृषभ: व्यावसायिक स्थिति में मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उच्चाधिकारियों से अनबन की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
मिथुन:व्यावसायिक उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। मान-सम्मान में ठेस पहुंचेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी मध्यम है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
सिंह:जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिए। स्वास्थ्य मध्यम, जीवनसाथी का स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या:पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है और व्यापार भी सकुशल चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
तुला: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिए। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मय-मय के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी लगभग मध्यम रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक: घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। भूमि और वाहन की खरीदारी में प्रॉब्लम संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु: नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लेकिन कोई नए व्यापार की शुरुआत ना करें। लाल वस्तु पास रखें।
मकर: धन-हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा और लाटरी में पैसे ना लगाएं। कुटुम्बों से ना उलझें। स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ: ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मानसिक परेशानी थोड़ी बनी रहेगी। बच्चों को लेकर के, प्रेम को लेकर के मन दुविधा में रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।
मीन: सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान में दूरी है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
