
राशिफल के अनुसार, आज यानी 14 जून 2023 बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जानिए किन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पढ़िए आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलने वाला है। आप किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी व्यक्ति के माध्यम से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद बन सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपको संभलकर रहना चाहिए। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। व्यापार आदि में कोई नया काम शुरू न करें। अपने पार्टनर से अच्छे संबंध बनाए रखें नहीं तो व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई दुखद समाचार मिल सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आप कोई धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपको हर कार्य में परिवार का सहयोग मिलेगा। आप व्यापार में कोई नई साझेदारी या परिवर्तन आज कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी।
कर्क दैनिक राशिफल
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। व्यापार आदि में कोई बड़ी साझेदारी होगी, जिससे आगामी समय में आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। परिवार में किसी के विवाह के योग बन सकते हैं। कोई नया मकान, भूमि या वाहन का सौदा कर सकते हैं ।
सिंह दैनिक राशिफल
आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लंबी यात्रा या कार्य की अधिकता के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप व्यापार, व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, परंतु अभी उसमें व्यवधान आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। अधिकारी वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रह सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप अपने पार्टनर से धोखा खा सकते हैं। अच्छा होगा इस समय कोई बड़ा जोखिम व्यापार में ना उठाएं।
तुला दैनिक राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम आज किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में नए कार्यक्षेत्र आपको प्राप्त होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं ।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने विरोधियों को न्यायालय पक्ष में पराजित कर सकते हैं। किसी बहुत पुराने विवाद में आज आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका, समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
धनु दैनिक राशिफल
आज के दिन आप वाहन आदि संभाल कर चलाएं। किसी कार्य-विशेष के लिए आप अपने साथियों के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार आदि में आप कोई नया समझौता साझेदारी आदि अभी ना करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।
मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। बहुत दिन से खराब स्वास्थ्य मैं आज आपको कुछ राहत मिलेगी। साथ ही पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी नए बड़े काम का ऑफर आज आपको मिल सकता है। व्यापार व्यवसाय में आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आप कोई नया वाहन या भवन आदि खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में आप नया निवेश कर सकते हैं। आज आपका कोई पुराना मित्र मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा होगा। व्यापार में अपने साथियों से कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज आप अपने इष्ट मित्र के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी बड़े कार्य में धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार में पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
