• Thu. Feb 26th, 2026

आज का राशिफल,10 जून 2023,जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आप का दिन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 10, 2023

 

मेष दैनिक राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यापार-व्यवसाय में आपको आज अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। अपने पार्टनर से आपका वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में तनाव बना रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप आज खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आपको अपने परिवार व इष्ट मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। कोई नया व्यापारिक संबंध आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका मानसिक तनाव व उलझनों से भरा रहेगा। आप परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर बेहद परेशान रह सकते हैं। आपका मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप स्वास्थ संबंध में सतर्क रहें। व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें। आपको परिवार में मतभेद के कारण पैतृक संपत्ति से वंचित होना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। एक नई ऊर्जा से आज ओतप्रोत रहेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में पुराना कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू कर सकते हैं। आप आज कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा और पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। इस समय व्यवसाय में परिवर्तन करना आपको नुकसान दे सकता है। कोई बड़ी राशि किसी को उधार न दें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी बड़ी परेशानी में भी उलझ सकते हैं। आपके विरोधी वर्ग से आपको व्यवसाय-व्यापार आदि में नुकसान होगा। कोई नया काम आज आप शुरू न करें। परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन आदि के चलाते समय सावधान रहें।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप स्वास्थ्य में आज आपको सुधार दिखेगा। आप आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको विजय मिलेगी। व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आप नया व्यापार-व्यवसाय आज शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी आज आपकी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, आपको परेशान कर सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई बड़ा काम आज रुक सकता है। वाद विवाद से स्वयं को दूर रखे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *