• Thu. Feb 26th, 2026

आज का पंचांग,17 जून 2023:आज के पंचांग के अनुसार जानिए आज का शुभ अशुभ मुहूर्त और ग्रहयोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 17, 2023

 

आज दिन शनिवार और तारीख 17 जून है। आज आषाढ़ अमावस्या भी है। इसे पितृकार्येषु अमावस्या भी कहा जाता है। चंद्रमा का संचार आज वृष के बाद मिथुन राशि में हो रहा है। आज राहु काल का वक्‍त सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। देखिए क्‍या हैं आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त।

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 27, शक संवत् 1945, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 03। जिल्काद 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जून सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र सायं 04 बजकर 25 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। शकुनि करण प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 13 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : आषाढ़ मास पितृकार्येषु अमावस्या

सूर्योदय का समय 17 जून 2023: सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 17 जून 2023: शाम 7 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 जून 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 1 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से शाम को 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। अमृत सिद्धि योग योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से शाम को 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 जून 2023 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज के उपाय : किसी जरूरतमंद को काले जूते दान करें, शनि स्तोत्र का पाठ करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *