
*प्रदीप सिंह फिर चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर राजेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार बने*

*धनबाद :* गुरुवार 23 अगस्त को हरिमंदिर चीरागोडा चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वप्रथम पुरानी कमेटी को भंग किया गया।मंच संचालन कर रहे मकसूद आलम ने सभी सदस्यों की सहमति लेते हुए पुराने कमेटी को सर्वसम्मति से पुनः चुनाव कर लिया गया। जिसमें प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष पद पर,सचिव पद पर राजेश कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को चुना गया।अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की हरिमंदिर चीरागोडा चेम्बर्स आफ कॉमर्स 2008 से स्थापित किया गया था। तब से चैंबर दुकानदारों के उत्थान के लिए प्रयासरत है।चीरागोडा चेम्बर्स आफ कामर्स के सदस्यों ने सरकार से मांग रखते हुए कहा चीरागोडा रोड पर सभी ठेला वाले के द्वारा रोड को जाम कर दिया जा रहा है।इस रोड से लगभग एक लाख की आबादी प्रति दिन गुजरती है। नई कमेटी के मकसूद आलम, उमेश यादव, ए टी मुखर्जी, तारकनाथ दास, जयदेव मित्रा, राहुल, विकास साव, राजेश केशरी,विशाल केशरी, राजीव घोष,उदय कुशवाहा आदी उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन जयदेव मित्रा के द्वारा किया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
