• Sun. Mar 1st, 2026

आधी आबादी अधिकारों के लिए सजग और सचेत हों : डीएम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 29, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झाझा।जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के संवाद कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर लैंगिक समानता और लिंग आधारित विभेद रोकने के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
डीएम ने जिला महिला एवं बाल विकास निगम के सौजन्य से आयोजित शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए कहा कि आधी आबादी सृष्टि की जनक है। इन्हें हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने इस दरम्यान घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम , महिलाओं के विरूद्ध विभिन्न अपराध , दहेज मृत्यु , आत्महत्या का दुष्प्रेरण , पति या पति के नातेदारों द्वारा क्रूरता , महिला की लज्जा भंग करने का प्रयास , लैंगिक उत्पीड़न , पीछा करना , दहेज प्रतिषेध अधिनियम , लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम ,महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार , गिरफ्तारी एवं बंदी , महिलाओं के अधिकार सहित बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम , माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण , रख- रखाव तथा कल्याण अधिनियम के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उपस्थित जनों का क्षमतावर्धन किया। उन्होंने अगामी 10 दिसंबर को महिला जागरूकता के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर जीविका दीदी के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किए जाने का ऐलान किया।जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ने शिविर में विषयांकित बिंदुओं को लेकर उपस्थित जनों को शपथ दिलाया और हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं को अधिकार के लिए शिक्षित होने का संदेश दिया।सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप , पुलिस अधिकारी , महिला थानाध्यक्ष , जीविका दीदी आदि जन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *