• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर : मेहनत किसी और की वाह वाही लूट रहे हैं कोई और! पूर्व पार्षदों ने नगर निगम प्रशासक को जताया आभार , पढ़े पूरी रिपोर्ट

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 20, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए जिले के हर वर्ग- हर तपके के लोग परेशान और चिंतित है. जिसमें कुछ ऐसे समाजसेवी अपनी पीठ थपथपा ने से बाज नहीं आ रहे हैं. वही लगातार मीडिया में सुर्खियां बटोरने में लगे रहते हैं. हाल ही में एक न्यूज़ छपी थे जिसमें लिखा गया था कि एक समाजसेवी के पहल से नगर निगम प्रशासक द्वारा डीप बोरिंग का टेंडर निकाला गया है.

जिसमें नगर निगम के पूर्व पार्षदों द्वारा अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर की गई है. बता दे कि आदर्श आचार संहिता लगने के पूर्व ही नगर निगम के सभी पूर्व पार्षद एवं समाजसेवियों द्वारा पानी की समस्या, हाइलाइट मास्क, नाली साफ सफाई एवं अन्य तरह के समस्याओं को लेकर प्रशासक को अवगत कराया गया था. जिसमें डीप बोरिंग के लिए फंड भी नगर निगम में आया था मगर आदर्श आचार संहिता लग जाने के कारण टेंडर रुक गया था. वही आदर्श आचार संहिता खत्म होने के साथ ही डीप बोरिंग का टेंडर निकाला गया है. जिसमें नगर निगम क्षेत्र के पूर्व पार्षदों एवं जनता ने पानी की समस्याओं से निदान पाने के लिए कई बार आवेदन दिया था. मगर उन सभी वार्डों के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवियों को दरकिनार कर एक व्यक्ति अपने सुर्खियों बटोरने में लगे हुए हैं.

इस संदर्भ में वार्ड 15 के पूर्व पार्षद नथुनी सिंह ने कहा कि हम लोगों का यह मांग कई दिनों से लंबित था. वही कोई व्यक्ति अपनी वाह – वाही लूट रहे हैं जो कि सरासर गलत है. जिसके लिए कई बार पानी की समस्या से निदान पाने के लिए आवेदन नगर निगम में दिया है.

वार्ड 17 के पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने कहां कि सभी वार्ड के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासक को अवगत कराया है. समाज में सभी तपके के लोग रहते हैं जहां हर व्यक्ति एक दूसरे की मदद करने की कोशिश करते हैं अगर कोई व्यक्ति किसी पूर्व पार्षदों की बात को झुठला कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. जो कि उचित नहीं है. अंततः उन्होंने कहा कि कथनी और कहनी में काफी अंतर होता है. यह जनता की जीत हुई है.

वार्ड 20 के पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ज्यादा गर्मी पड़ने से पानी की काफी किल्लत हो गई है. जिसे लेकर नगर निगम प्रशासक द्वारा सराहनीय कार्य किया गया हैं. सभी वार्डों के लगभग सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता के लिए कार्य में जुटे हुए हैं

वार्ड 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने कहा कि एक महीना पूर्व ही सहायक प्रशासक को नाली, जर्जर सड़क, पानी की समस्या के निदान के लिए डीप बोरिंग साफ सफाई एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया था प्रशासक द्वारा डीप बोरिंग का टेंडर निकालने के लिए तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *