आदित्यपुर : शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी एवं उसके पांच वर्षीय बेटे को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. यह घटना शाम को अंजाम दिया गया हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बाप-बेटों को टीएमएच पहुंचाया गया है. जहां उनकी इलाज चल रहा हैं. इधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और मामले की छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार रॉकी अपने 5 वर्षीय बेटे को घुमा रहा था इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक में सवार हो कर वहां पहुंचे और रॉकी को पीठ में गोली मार दी. जहां इसके छर्रे से उसका 5 वर्षीय बेटा भी घायल हो गया हैं. मिली जानकारी के अनुसार रॉकी जमीन कारोबारी है, और उसका अपने पार्टनर के साथ पिछले कुछ महीनो से विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

फिलहाल दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आपको बता दे कि शांति नगर में बड़े पैमाने पर वन विभाग के जमीन की खरीद-बिक्री का अवैध गोरख धंधा चल रहा है. वैसे इस मामले को लेकर कोई भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *