जमशेदपुर के मरीन ड्राइव रामजनम नगर टोल ब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह स्टंट करने के दौरान बाइक स्किट करने से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के क्रम में हल्दीपोखर दामुडीह निवासी 21 वर्षीय नीतेश सीट की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विभीषण सरदार का दायां पैर टूट गया है. नीतेश और विभीषण दोनों गुजरात के सूरत स्थित टाइल्स फैक्ट्री में काम करते थे. दोनों गुरुवार रात ही ट्रेन से शहर पहुंचे थे. परिजनों ने बताया कि वापसी में रात होने की वजह से दोनों स्टेशन में ही सो गए. सुबह 4 बजे दोनों आदित्यपुर श्रीडुंगरी स्थित घर पहुंचे. आराम करने के बाद दोनों बाइक लेकर कदमा में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए निकले और वहां से दोनों हल्दीपोखर घर जाने वाले थे. इसी बीच टोल ब्रिज पार करने के बाद टाटा स्टील यार्ड के पास बाइक स्किट करने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही इसकी सूचना फोन कर परिजनों को भी दी. इसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे. नीतेश की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है. वह घर का इकलौता बेटा था. There is no ads to display, Please add someSubhasish KumarLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation सरायकेला : बकरीद को लेकर सरायकेला एवं खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, उपद्रवियों एवं स्पीड राइटिंग पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर Adityapur – big – breaking : आदित्यपुर : शांति नगर में जमीन कारोबारी पर चली गोली, नकाबपोश अपराधियों ने गोली चालन की घटना को दिया अंजाम