
गम्हरिया: शुक्रवार की अहले सुबह सरायकेला एसपी द्वारा गठित एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना पर सरायकेला एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए तीन अवैध बालू लदे हाईवा जप्त किया है. वैसे एसटीएफ की कार्रवाई की भनक लगते ही दो हाईवा भागने में सफल रही है. जिसकी जांच की जा रही है. हालांकि जप्त तीनों हाईवा के चालक हाइवा छोड़कर भाग निकले हैं. इनमे से हाइवा संख्या JH 05CH- 5781, टाटा- कांड्रा मार्ग पर स्थित आरआर एक्विकॉन्स प्लांट के अंदर धर्मकांटा में खड़ा मिला जिसे एसटीएफ ने जप्त कर लिया है, जबकि हाइवा संख्या JH 05BK- 1700 और JH 05CU- 9082 को एसटीएफ ने जप्त कर गम्हरिया थाने के हवाले कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के एसपी के निर्देश पर चांडिल एवं सरायकेला अनुमंडल के लिए अलग-अलग एसटीएफ का गठन किया गया है. बताया जा रहा है कि देर रात एसपी को सूचना मिली कि ईचागढ़ के रास्ते पांच हाईवा अवैध बालू लेकर कांड्रा के रास्ते सरायकेला में प्रवेश करने जा रहा है. उसके बाद एसपी ने दोनों एसटीएफ को अलर्ट कर दिया. जैसे ही हाईवा कांड्रा गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से कांड्रा में प्रवेश कर रहा था एसटीएफ ने पांचों हाईवे का पीछा करना शुरू किया. पुलिस की भनक लगते ही दो हाईवा चालक रूट बदलकर भागने में सफल रहा, जबकि तीन हाईवा को एसटीएफ ने जप्त कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई चल रही है. पुलिस के इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
