• Mon. Feb 16th, 2026

आचार संहिता के कारण नहीं हो रहा था कार्य!!  अब विकास कार्य पकड़ेगी रफ्तार- अंबा प्रसाद!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 12, 2024

 

 

 

अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव, केरेडारी में 25 करोड़ की विकास योजनाओं की मिली स्वीकृति, निविदा जारी!!

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

 

केरेडारी : विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में डीएमएफटी मद से लगभग 25 करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन होगा! उक्त योजनाओं का स्वीकृति लोकसभा चुनाव से पूर्व ही विधायक अंबा प्रसाद के पहल पर हुई थी परंतु आचार संहिता लगने के कारण टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई और आचार संहिता खत्म होते ही एजेंसियों के द्वारा निविदा जारी कर दी गई है! विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ेगी! ज्ञात हो कि पंचायतों में कोर कमेटी का गठन करके योजनाओं की सूची एकत्रित करने के बाद विधायक अंबा प्रसाद द्वारा गांव से आए प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कराने का कार्य किया जा रहा है!

 

इन महत्वपूर्ण सड़कों, पुल व गार्डवाल का होगा निर्माण ::

विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सांढ़ पंचायत अंतर्गत दुफेड़वा आम बैजनाथ महतो के घर से धर्मेंद्र प्रसाद के घर होते हुए शमशान घाट तक एवं चैता महतो के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए मुख्य पथ जोधी महतो के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण लगभग तीन करोड़ की लागत से, गरसुल्ला पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय से ग्राम बिहड़ के आंगनबाड़ी केंद्र तक पीसीसी पथ निर्माण लगभग एक करोड़ की लागत से, केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बेलतू पंचायत अंतर्गत बाजारटांड़ से उर्दू स्कूल तक पीसीसी पथ लगभग 1 करोड़ 82 लाख की लागत से, वही ग्राम पंचायत केरेडारी में कुंजल साव के घर से कुर्मी बांध तक पीसीसी पथ निर्माण एक करोड़ 17 लाख की लागत से व केरेडारी पीडबलुडी रोड से सीएचसी जाने वाले रास्ते में तालाब तक पीसीसी पथ का निर्माण लगभग 34 लाख की लागत से होना है।इसके अलावा बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सिरमा पंचायत के ग्राम पड़रिया में अजीमुद्दीन के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक गाडवाल का निर्माण लगभग दो करोड़ 34 लाख की लागत से, गरसुल्ला पंचायत में ग्राम चानों से लुरुंगा के बीच धोबनी नदी में पुल का निर्माण में लगभग एक करोड़ व गरसुल्ला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्राम बिहड़ के आंगनबाड़ी केंद्र तक पथ निर्माण लगभग एक करोड़ की लागत से होगा जिसके लिए जिला परिषद व ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा निविदा जारी किए गए हैं, टेंडर की प्रक्रिया 21 एवं 22 जून से शुरू होगी इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को निष्पादित करते हुए कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा!

 

विधायक अंबा प्रसाद ने अपने वादे को किया पूरा, राम जानकी मंदिर समेत विभिन्न स्थलों पर होगा डीप बोरिंग ::

 

विधायक अंबा प्रसाद ने विगत दिनों घोषणा किया था कि बड़कागांव में स्थित राम जानकी मंदिर के समीप डीप बोरिंग करवाया जाएगा जिसके लिए स्वीकृति प्रदान हो गई है। इसके अलावा बड़का गांव काली मंदिर के समीप, कुशवाहा धर्मशाला गुरु चट्टी के सामने, बड़कागांव मुस्लिम मोहल्ला में सामुदायिक भवन के सामने, नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह भुईया टोली में व हरली पंचायत के में मटुकधारी महतो के घर के सामने डीप बोरिंग होगा!

चार बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन सह कौशल विकास केंद्र का भी होगा निर्माण ::

 

कौशल विकास हेतु कार्यक्रम आयोजित करने, महिला समूह के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु विभिन्न सु विधायुक्त बहुउद्देशीय भवन सह कौशल विकास केंद्र का भी निर्माण विधायक अंबा प्रसाद के अनुसार पर होना है जहां ग्राम वासी विभिन्न कार्यक्रम कर सकेंगे। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बादम, बड़कागांव पूर्वी पंचायत के ग्राम पकरी बरवाडीह, केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पहरा एवं ग्राम पंचायत केरेडारी में भी कौशल विकास केंद्र सह बहुउद्देशीय भवन का निर्माण होगा जिसके निर्माण में लगभग प्रति भवन में 99 लाख की लागत आएगी!

 

अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर इन विद्यालयों की होगी चारदिवारी व उन्नयन कार्य ::

बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय गंगा दडोहर की चारदीवारी , नव प्राथमिक विद्यालय नापोखुर्द का उन्नयन कार्य, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसाबार का चारदीवारी निर्माण कार्य भी होना है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *