• Sun. Feb 15th, 2026

चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाला सरगना को गिरफ्तार कर बड़कागांव पुलिस द्वारा गिरोह का किया उद्वेदन, एक को भेजा गया जेल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 7, 2024

 

 

 

बड़कागांव। चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाला सरगना को गिरफ्तार कर बड़कागांव पुलिस द्वारा गिरोह का उद्वेदन किया गया। इस दौरान चोरी का दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार द्वारा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि बड़कागांव थाना काण्ड संख्या 113/24, 03 मई 2024, धारा-379 भादवि में चोरी की गई अपाची मोटरसाईकिल न. जेएच-02बीइ -6984 के आरोप के संबंध में गुप्त सूचना मिली कि जसीम अंसारी, पिता सलिम अंसारी, साकिन-तरवाडीह, थाना जिला-लातेहार वर्तमान में टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी लेबर कॉलोनी में मोबाईल एवं कोलड्रीक का दुकान चलाता है। उक्त चोरी की गई मोटरसाईकिल उसके पास है तथा उसके साथ मोटरसाकिल चोरी का गिरोह में राजा अंसारी, अरसद अंसारी दोनो साकिन-कमता, थाना टंडवा, जिला-चतरा एवं विक्की कुमार, ग्राम झण्डा चौक टंडवा भी शामिल है। राजा, विक्की कुमार एवं अरसद अंसारी क्षेत्र से मोटरईसाकिल चोरी कर जसीम असारी को देते हैं और वह चोरी की मोटरसाईकिल को बेचने का काम करता है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने आगे बताया कि उक्त सुचना के आधार पर मेरे निर्देशानुसार इंस्पेक्टर अनिल कुमार, बड़कागाँव अंचल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा टंडवा थाना के सहयोग से एनटीपीसी लेबर कॉलोनी स्थित मोबाईल एवं कोलड्रींक का दुकान का मालिक जसीम अंसारी को पकड़कर पुछताछ किया गया। पुछताछ के क्रम में उनके द्वारा काण्ड में चोरी की गई मोटरसाईकिल के संबंध में बताया कि उनके सहयोगी राजा अंसारी, विक्की कुमार एवं अरसद अंसारी के द्वारा उक्त मोटरसाईकिल को बड़कागाँव से चोरी कर मुझे दिया गया था, जिसे वह अपने घर ग्राम तरवाडीह में छुपाकर रखे हैं। इसके बाद उनके निशानदेही पर उक्त चोरी की गई मोटरसाईकिल को जसीम अंसारी का घर ग्राम-तरवाडीह, थाना जिला-लातेहार से बरामद किया गया है। उसके बाद जसीम अंसारी के अपराध स्विकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर बड़कागांव थाना काण्ड सं 145/24, 04 जून 2024, धारा-379 भादवि में चोरी की गई अपाची मोटरसाईकिल रजि० सं जेएच -02एएक्स -7027 को केरेडारी थाना अंतर्गत ग्राम पेटों के सुनसान झाडीनूमा स्थान से बरामद किया गया है।गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि रामनवमी एवं चुनाव को लेकर पूरी महकमा सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रहने के कारण कार्रवाई में विलंब हो रही थी लेकिन अब सभी घटनाओं में सिलसिलेवार ढंग से अनुसंधान शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही बैंक ग्राहकों का चोरी की घटना,ड्रग्स एवं प्रतिबंध नशीली दवा विक्रेता एवं उपभोक्ता, के साथ-साथ क्षेत्र में सभी तरह के आपराधिक मामलों का उद्भेदन किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो की हत्या के खुलासा पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसपर भी अनुसंधान जारी है। बालू खनन एवं ढुलाई पर उन्होंने कहा कि खनन विभाग के साथ हम लोग को भी सरकार का पत्र मिलते हैं कार्रवाई होगी। एसडीपीओ ने बताया कि इस छापामारी दल में बड़कागांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह जमादार हादी खान, बसंत प्रसाद, रामनिवास सिंह, दीपक रौशन लकड़ा, एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *