
दारू( हजारीबाग): विश्व भर में हर वर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कईं जागरूक कार्यक्रमों जैसे-वृक्षारोपण, जल संरक्षण अभियान, उर्जा संरक्षण, सफाई अभियान आदि का आयोजन कर इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है “भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता”। इसका फोकस “हमारी भूमि” नारे के तहत भूमि बहाली और मरूस्थलीकरण सूखे पर केन्द्रित किया गया है।
इस अवसर पर 05 जून 2024 को सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप में के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महानिरीक्षक द्वारा स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान की शुरूआत की गई। संस्थान द्वारा वातावरण अनुकूलित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार किस्म के 500 से अधिक पौधे लगाकर इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस अभियान में परिसर के कार्मिकों ने परिसर व आसपास के इलाके में पौधारोपण कर कार्मिकों व आम जन-मानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप ऐसे जागरूकता अभियानों में अपनी अहम भूमिका निभाता आया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल को वर्ष 2023 में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था जिसमें प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय को 84000 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसे संस्थान द्वारा श्रृंखलाबद्ध पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
के0 एस0 बन्याल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, इसके बिना स्वस्थ रहने की कल्पना करना भी मुश्किल है। मानव ने प्राकृतिक संसाधनों का इतना ज्यादा दोहन कर लिया है कि अब पृथ्वी के उपर कईं प्रजातियाँ लुप्त हो गई है और बहुत सारी अन्य पर खतरा मंडरा रहा है। अगर हम समय रहते नही जागे तो जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। आज का दिन हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण दिन है, यह वह दिन है जब हम अपने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता लाएं और पृथ्वी तथा मानव जाति के बेहतर भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
