• Sun. Feb 15th, 2026

लोकसभा मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पे, सरायकेला एसपी के निर्देश पे निकाला गया फ्लैग मार्च ,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 3, 2024

सरायकेला : लोकसभा मतगणना को लेकर जिला प्रशासन सड़कों पर मुस्तैद हैं . सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो के निर्देशानुसार आदित्यपुर, कपाली, गम्हरिया, आर आई टी, कांड्रा एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया. चुनाव के परिणाम को लेकर जिला प्रशासन मतगणना स्थल पर पुरी तरह मुस्तैद है. चुनाव परिणाम आने के बाद किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सरायकेला- खरसावां पुलिस की ओर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से जनादेश को स्वीकार करने की अपील की गई. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे गम्हरिया थाना प्रभारी राजू ने बताया कि जिले के एसपी के निर्देश पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है. इसके जरिये लोगों से शांति बरतने की अपील की जा रही है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रखे जाने की बात कही है. फ्लैग मार्च में आदित्यपुर थाना प्रभारी नीतिन कुमार सिंह, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, गम्हरिया प्रभारी राजू कुमार, आईआईटी ओपी प्रभारी विनय कुमार, कांड्रा थाना प्रभारी अंजनी कुमार, ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *