
दारू( हजारीबाग ): प्रखंड के हरली गांव में सोमवार को पुलिस ने गौ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कवालु निवासी सराज अंसारी पिता मोहमद हुसैन और दुसरा हरली निवासी समसूदीन मिया पिता मदी मिया बताया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों आरोपियों को पकडा । थाना प्रभारी सफीक खान ने कहा कि मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि दो आरोपी हरली से गौ वंश को अन्यत्र ले जा रहे है। सूचना पाते ही घटना स्थल पर मैंने पहुंचा तो तलाशी के दौरान नौ मवेशी जिसमें तीन गाय, एक बछिया,पांच बछड़ा और तस्करी में उपयोग की जा रही वाहन बरामद किया। उसके बाद सभी मवेशियों को जिम्मेनामा पर ग्राम वासियों को सौप दिया गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और गौ संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी संख्या 39/2024 मामला दर्ज किया गया। पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
