• Sun. Feb 15th, 2026

फिर एक बार, आएगी मोदी सरकार,मीडिया हॉउस के ओपनियन पोल में आया जानता का रुझान झारखंड में भी मोदी लहर बरकरार 14 में 12 सीट फिर NDA के पक्ष में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2024

 

झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 4 जून को मतगणना होगी उसके बाद जनता का फैसला सामने आ जायेगा।लेकिन इस बीच बिभिन्न एजेंसी और मीडिया हाउस ने लोगों से बातचीत कर,उनका ओपिनियन लेकर जनता के रुझान को जानने का कोशिश किया।उसके अनुसार जो एक अनुमान सामने आ रहा है उससे साफ पता चलता है की मोदी का जादू अभी भी बरकरार है।लोग केंद्र के लिए अभी भी कोई रिस्क लेने के लिए तैयार नही है और केंद्र में मोदी को बैठाने के लिए जनता पुनः तैयार है।

यूं तो देश भर में विभिन्न मीडिया हाउस और अन्य एजेंसियों के सर्वे ने जनता का रुझान मोदी के लिए बताया है।मोदी का करिश्माई जादू दिख रहा है।आश्चर्य तो यह है कि दक्षिण भारत में भी जहां भाजपा का वोट प्रतिशत कम था अब बढ़ता हुआ दिख रहा है।और दक्षिण में भी भाजपा को सीट मिल रही है।

एक मीडिया हाउस ने झारखंड में पिछले कुछ दिनों में 1,79,190 लोगों ने बात की। इसमें 92,205 पुरुषों और 86,985 महिलाओं हैं।इन लोगों ने

हर वर्ग के मतदाता से बात किया और उसके मूड को टटोला।यह सर्वे कूल 543 लोकसभा सीटों पर किया गया। उसके जो नतीजे सामने आये उसके अनुसार इस बार भी एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है।बल्कि पहले के तुलना में भी भाजपा के सीट को बढ़त मिलती आ रही है। कई मीडिया हाउस ने एग्जिट पोल के लिए सर्वे किया सभी का रिजल्ट अमूमन थोड़ा बहुत अंतर के साथ सामने आ रहे हैं जिसमे एनडीए को पूर्ण बहुमत दिख रहा है।इस लिए 4 जून के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

झारखंड की क्या है स्थिति

अगर INDIA TV CNX के एक्जिट पोल की बात करें तो झारखंड में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बार जेएमएम को निराशा हाथ लग सकती है। जेएमएम को 1-3 सीट, यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता नजर आ रहा है यानी उसे शून्य सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं, AJSU के खाते में एक सीट आ सकती है। जबकि अन्य को भी इस बार खाली हाथ रहना पड़ सकता है।

पार्टी संभावित सीटें

BJP 10-12

JMM 1-3

कांग्रेस 0-0

AJSU 1-1

अन्य 0-0

क्या थे 2019 के रिजल्ट?

अगर पिछले यानी 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इसमें भी भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यहां बीजेपी ने 14 में से 11 सीटें हासिल की थी। जबकि कांग्रेस और जेएमएम के खाते में सिर्फ 1-1 सीट गई थी।
वहीं, इस चुनाव में AJSU को भी 1 सीट हासिल हुई थी।

कुल कितने वोटर हैं?

झारखंड में कुल मतदाता 53,16,868 हैं, जिनमें 26,97,207 पुरुष और 26,19,631 महिला वोटर हैं। अगर फर्स्ट टाइम वोटर की बात करें तो ये 2,00575 हैं जबकि 20 से 29 साल के वोटर की संख्या13,52,204 है। वहीं, बुजुर्ग वोटरों की बात करें तो 80 साल से ऊपर के वोटर 67,832 है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *