• Sun. Feb 15th, 2026

ईचागढ़ : खनन पदाधिकारी ने बालू माफिया पर कसा शिकंजा, अवैध खनन के मामले में 16 हाईवा के साथ एक जेसीबी को किया जप्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 1, 2024

ईचागढ़ः सरायकेला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा बालू और 14 खाली हाइवा के साथ जेसीबी जप्त किया हैं. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बीरडीह गांव से अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई हैं. सभी हाइवा के चालक मौके से फरार हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ईचागढ़ पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने छापेमारी में सहयोग नहीं की. इसकी सूचना डीएमओ ने उपायुक्त को दी. जिसके बाद जिला से स्पेशल टास्क फोर्स भेजा गया. उसके बाद डीएमओ ने यह कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि डीएमओ बाराती के वेश में उक्त गांव पहुंचे थे. इससे साफ जाहिर होता है कि स्थानीय पुलिस के मिलीभगत से इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है. वहीं इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि सभी हाईवा एक सफेदपोश नेता के संरक्षण में चल रहे थे.
JH05BJ-7940, JH05DS-5752, JH05CC- 0132, JH05 AK-5982, JH05CC-8238, JH05 BY-7811, JH05CF-0396, JH05BS- 2996, JH02 AV-5575, JH03W-6768, JH24E-0229, JH 05 BK-0764, JH05 CM- 3836, JH05 AN-0112, JH05AA-4982, JH05BE-3453 और JCB 3DX


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *