• Sun. Feb 15th, 2026

अब पटना-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 30, 2024

 

बिहार की राजधानी पटना से नई दिल्ली जाने और आने वाले रेल यात्रियों की मौज होने वाली है। क्योंकि पटना और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के चलने से महज 9 घंटे में ही पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना का सफर तय किया जा सकेगा।
बता दें कि वर्तमान में पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्प्रेस और तेजस एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेनें दिल्ली से पटना पहुंचने में लगभग 13 घंटे का समय लेती है, लेकिन वंदे भारत एक्प्रेस ट्रेन महज 9 घंटे का समय ही लेगी।
ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही रेलवे बोर्ड इसकी सूचना जारी करेगा। जानकारी के अनुसार, पटना–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल और समय जल्द ही जारी हो सकता है।
बता दें कि दिल्ली और हावड़ा लाइन पर भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है, लेकिन यह गया जंक्शन होकर दिल्ली जाती है। पर अब ऐसी खबर है कि बिहार की राजधानी पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्लान है, जो देश की राजधानी से बिहार की राजधानी के बीच चलेगी।
नई दिल्ली पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार प्रति घंटा 130 किमी की रहेगी। 9 घंटे के सफर में वंदे भारत पटना से आरा, बक्सर, डीडीयू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश में यह प्रयागराज के रास्ते चलाई जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी का 1 कोच और वातानुकूलित चेयरकार के 7 कोच हो सकते हैं। एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 52 और वातानुकूलित चेयरकार में 478 सीटें होंगी। अभी पटना से लखनऊ के गोमतीनगर, हावड़ा, रांची और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है। वहीं, पटना-दिल्ली रूट पर वंदे भारत चलाए जाने को लेकर अभी तक भारतीय रेलवे की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की खबरें लगातार आ रही हैं कि रेलवे बोर्ड इस बात पर लगातार मंथन और विमर्श कर रहा है कि पटना-दिल्ली के बीच जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *