• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर : प्रचंड गर्मी का प्रकोप, लू की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 29, 2024

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है. इंसानी जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. हर ओर लू की चपेट से बचने के लिए विभिन्न तरह के उपाय किए जा रहे हैं. मगर सभी को इन सभी चीजों से राहत नहीं मिल पाती है. जिसके कारण उन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. हम बात कर रहे हैं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 20 स्थित बिजली ऑफिस के समीप एक अज्ञात महिला का शव पाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला दिहाड़ी मजदूरी करती थी. स्थानीय एवं राहगीरों ने जानकारी दी कि यह घटना शाम 4 से 5 बजे की है. महिला प्रचंड गर्मी के प्रकोप से बच न सकी जिससे उनकी मृत्यु हो गई है. फिलहाल पुलिस द्वारा महिला का शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *