
बिहार में छठे चरण , 8 सीटों पर वोटिंग जारी है । सीवान, शिवहर, गोपालगंज, वाल्मिकीनगर, पू. चंपारण, प. चंपारण, गोपालगंज,महाराजगंज शामिल हैंं।

बिहार में सख्त सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 36.48 फीसदी हुई है।

वहीं अलग-अलग 8 सीटों की बात करें तो गोपालगंज में दोपहर 1 बजे तक 34.65% ,
वैशाली में 40.48%,
महाराजगंज में 34.75%, पश्चिमी चंपारण में37.75%,
पूर्वी चंपारण में 37.57%,
सीवान में 31.59%,
शिवहर में 38.89% और वाल्मिकीनगर में 34.64% वोटिंग हुई।
इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, वीणा देवी, पूर्व सांसद लवली आनंद, हेना शहाब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी, रितू जायसवाल, विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
वाल्मीकिनगर में 10, पश्चिम चंपारण में 8, पूर्वी चंपारण में 12, शिवहर में 12, वैशाली में 15, गोपालगंज (सु) में 11, सीवान में 13 और महाराजगंज में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है जबकि अन्य सात सीटों पर एनडीए एवं इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला है।
वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस चरण के सभी 14,872 बूथों पर सशस्त्रत्त् बलों की तैनाती की गयी है। करीब 60 हजार अर्धसैनिक बल एवं 18 हजार से अधिक गृहरक्षकों की डॺूटी लगायी गयी है। बिहार में छठे चरण की वोटिंग के हर अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
