
जयश्री ने पत्रकारों से कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुंडाराज चल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भतीजी और सीता सोरेन की बेटी जयश्री ने अपनी चाची कल्पना सोरेन को आड़े हाथों लिया है।

कल्पना सोरेन के ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ वाले बयान पर जयश्री ने कहा, “भ्रष्टाचार करके आपलोग ही झारखंड को झुका रहे हैं।” जयश्री सोरेन ने गुरुवार को अपनी मां सीता सोरेन के साथ दुमका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बातें कहीं।
जयश्री ने पत्रकारों से कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुंडाराज चल रहा है। लेकिन, अब JMM के गुंडों को यह समझ में आ गया है कि उनका गुंडाराज ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।
जयश्री ने कहा कि उनकी चाची कल्पना सोरेन ने उन पर और उनकी बहन राजश्री पर हमला करवाने की साजिश की, हालांकि वे दोनों बहनें सुरक्षित निकलने में सफल रहीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
