
झरिया: लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को बिहार बिल्डिंग स्थित जनता श्रमिक संघ कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य रागनी सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता का अयोजन किया गया। इस दौरान धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय और झरिया नगर संयोजक राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा की हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने को अग्रसर है। इस चलते धनबाद की जनता से अपील है की इस बार भी पूर्व के भाती धनबाद भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर के केन्द्र में भेजने का सहयोग करे। प्रधानमंत्री और धनबाद सांसद के दस वर्षों के विकाश कार्य को लेकर हमलोग जन जन तक गए। क्षेत्र की जनता में भाजपा के प्रति रुझान बढ़ा हुआ देखने को मिला। जनता का काफी समर्थन और विस्वास प्राप्त हो रहा है। जिसे देख कर निश्चित रूप से कह सकती हूं इस बार झारखंड की कुल चौदह सीट जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोली में जाएगी। धनबाद की जनता ढुल्लू महतो को एतिहासिक जीत दिलाकर विजय बनाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा की सिंदरी कारखाना बंद होने का ठीकरा कांग्रेस ने भाजपा पर फोड़ा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सिंदरी कारखाना को चालू कराया। बोकारो में भी हमने 72 सीटर विमान लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट बनवाया लेकिन कांग्रेस और जेएमएम की गलत नीतियों के कारण पर्यावरण का जो क्लियरेंस मिलना था वो आज तक नही मिला जिसके कारण एयरपोर्ट शुरू नही हो सका। स्वास्थ और शिक्षा संबंधी मामलों में भी कांग्रेस और जेएमएम की सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

झरिया विधानसभा संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने कहा की जनता में उत्साह है और जनता का अपार जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। जनता का कहना है की देश में जो विकास कार्य हुआ हे उस से वे खुश हैं वही कांग्रेस ने झरिया में दो साल पूर्व टेंडर के माध्यम से सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्त्वपूर्ण योजनाओं में से एक हर घर नल जल योजना भी पूरा नहीं हो सका। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर पूरी सड़क को खोद कर गड्ढे में तब्दील कर दिया। झरिया की जनता यह सब देख रही है और झरिया की जनता भी यह जानती हे की ऐसी कई जनसमस्याओं का समाधान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता श्री संतोष सिंह श्री राज किशोर जैना श्री संजय यादव समेत कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
