
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस में 22 मई को मुआवजा विस्थापन पुनर्वास की मांग कर रहे विस्थापित भू रैयत मीना देवी पति अमरेश प्रजापति के साथ मार पीट कर घायल कर देने के घटना के विरोध में केडी माइंस के विस्थापित प्रभावित महिला पुरुष भू रैयतों द्वारा 22 मई से ही कोल माइंस का कोयला खनन कोयला परिवहन समेत अन्य काम काज को ठप करा दिया गया! लोग माइंस क्षेत्र में हीं पीड़ित महिला मीना देवी को ग्रामीण स्तर से इलाजरत अवस्था में रखकर धरना पर बैठ गए! साथ हीं घटना की जांच पड़ताल करते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं! घटना के दूसरे दिन पांडू मुखिया सकिबा खातून भूत पूर्व मुखिया रब्बानी मियां पूर्व मुखिया राकेश रंजन दुबे केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह उर्फ सुनील राज सिंह भाजपा नेता बालगोविंद सोनी समाजसेवी संजय दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे समेत अन्य ने धरना स्थल पर पहुंच कर घटना की गंभीरता पूर्वक जायजा लिया!

घटना पर पांडू मुखिया सकिबा खातून :: ने कहा कि मीना देवी पति अमरेश प्रजापति के साथ घटना निंदनीय है! एनटीपीसी प्रबंधन को भू रैयतों के साथ मिल बैठ कर शांति पूर्ण माहौल में बात चीत कर समस्या का हल निकलना चाहिए ना कि एक महिला के साथ मार पीट कर! उक्त घटना में एनटीपीसी केडी प्रबंधन के द्वारा मारपीट करने के साथ झूठा मुकदमा भी दर्ज किया गया है जिसको वापस लेना चाहिए! इस तरह की घटना अशोभनीय है!
वहीं घटना पर केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने कहा कि एनटीपीसी के कर्मियों द्वारा मीना देवी पति अमरेश प्रजापति को मुआवजा विस्थापन पुनर्वास की मांग करने पर सरेआम मारपीट कर घायल कर देने की घटना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! घटना कि जानकारी भाजपा के हजारीबाग लोक सभा सांसद प्रत्यासी मनीष जायसवाल को मिलने पर उन्होंने ने घटना की जानकारी लेने के लिए पीड़ित रैयतों के पास भेजें है!28 मई को सांसद प्रत्यासी का घटना को लेकर केरेडारी पांडू आगमन हो रहा है! घटना की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य को दी जाएगी! अचार सहित समाप्त होने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा!
घटना का कड़ा विरोध करते हुए पांडू पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश रंजन दुबे ने कहा कि एक महिला के साथ इस तरह की घटना अशोभनीय है! जिसका मैं विरोध करता हूं और भू रैयतों के साथ हूं!
घटना पर वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे ने कहा कि माइंस अभी शुरुआती चरण में है और कंपनी कर्मियों का ऐसा बिभत्स चेहरा सामने आ रहा! आने वाले समय में क्या से क्या होगा जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है! इस तरह के कई घटना पूर्व में भी हो चुकी है!जो दबा दिया गया! साथ हीं जो मामले नही दबे उनके उपर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया! मीना देवी पति अमरेश प्रजापति के साथ घटित घटना पर समाजसेवी संजय दुबे भाजपा युवा मोर्चा सुनील राज सिंह भूत पूर्व मुखिया रब्बानी मियां समेत अन्य बुद्धिजीवियों ने घटना की जांच स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन से की है! वहीं घटना पर सदर एसडीओ हजारीबाग बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के नेतृत्व में पीड़ित महिला ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी था! समाचार लिखे जाने तक विस्थापित प्रभावित महिला पुरुष भू रैयत बड़ी संख्या में धरना पर बैठे हुए थे!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
