
आदित्यपुरः बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में हुई अगलगी की घटना का जायजा लेने गुरुवार को इसरो के प्रतिनिधिगण पहुंचे. इस दौरान कंपनी के मालिक संजीव कुंडू से मिलकर प्रतिनिधियों ने संवेदना जताई और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया.
इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि अगलगी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. छोटे उद्यमियों के लिए इस तरह की घटना काफी पीड़ादायक होती है. उनके पास कंपनी को फिर से स्टेबल करना चुनौतियों भरा होता है. साथ ही नुकसान की भरपाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कंपनी के मालिक के जज्बे की सराहना की. उन्होंने बताया संजीव कुंडू शहर के बाहर थे. घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों का टाटा मुख्य अस्पताल में ईलाज कराने का निर्देश दिया. उसके बाद फौरन शहर वापस लौटे और डॉक्टरों से मिलकर घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि एक उद्यमी के लिए यह सबड़े दुःखद घड़ी होता है. इसरो अपने साथ जुड़े उद्यमियों के साथ खड़ा है.
कंपनी मालिक संजीव कुंडू ने बताया कि जिस वक्त घटना घटी वे शहर में नहीं थे, मगर फोन से ही सभी घायलों का बेहतर से बेहतर ईलाज कराने के लिए टीएमएच भेजा गया. उन्होंने कहा कि नफा-नुकसान की कोई परवाह नहीं है पहली प्राथमिकता सभी मजदूरों का बेहतर से बेहतर ईलाज कराना है. इसके लिए यदि मुझे कंपनी बेचनी भी पड़े तो परवाह नहीं है. इस दौरान इसरो अध्यक्ष रूपेश कतरियार, समीर सिंह, मनोज कुमार, विनय सिंह, उत्तम चौधरी, सौरभ चौधरी, शैकत घोष, अवनीत मुतरेजा, राजीव शुक्ला आदि मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
