• Wed. Jul 1st, 2026

ब्रेकिंग छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 16, 2024
crescent ad

 

 

*रांची :* कैश लोक मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि आज दूसरे दिन भी ईडी दफ्तर में उनसे पूछताछ हो रही थी.

 

करीबन छह घंटे के पूछताछ के बाद आज Ed ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाकर उनकी स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी. फिर देर रात या अहले सुबह उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी.

 

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पैसे से जुड़े कलेक्शन को ईडी तलाशने की कोशिश करेगी.

मंत्री से पहले दिन यानी 14 मई को ईडी ने नौ घन्टे पूछताछ की थी.लेकिन सवालों की फेहरिस्त लंबी थी साथ ही कई सवालों के जवाब मंत्री ने खुल कर नहीं दिया.जिसके बाद दूसरे दिन भी उन्हें ईडी दफ्तर आने को कहा गया था. इसी कड़ी में आज करीब 12 बजे मंत्री ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए है. जहां ईडी के अधिकारी मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ करेंगे.

 

बता दे की 6 मई को ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के पस संजीव लाल और उनके नौकर के ठिकानों से 37 करोड रुपए बरामद किए थे. इसी बीच ने संजीव लाल के सचिवालय स्थित कार्यालय से 500 नोट के बंडल भी बरामद किए थे. इसके बाद ईडी ने समान भेज कर मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *