• Wed. Mar 25th, 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण भारत, के प्रदेश झारखंड सदस्यों के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 13, 2024

 

 

आज दिनांक 12/05/2024 को धनबाद चिरकुंडा के मारवाड़ी महीला समिति भवन में भीषण गर्मी में ब्लड बैंक में रक्त की स्टॉक कि कमी को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण भारत के प्रदेश (झारखण्ड) के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद के साथ मिलकर लगवाए जिसमे रक्त संग्रह के लिए जालान ब्लड बैंक एवम् असर्फी हॉस्पिटल ब्लड बैंक आए थे जिसमे रक्त दातायो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ओर कुल 58 यूनिट रक्तदान हुआ, रक्तदान शिविर में सभी रक्त दाता का उत्साह काफ़ी अधिक रहा, इस शिबीर में सहयोग के रूप में मारवाडी महीला समिति, चिरकुंडा एवम् समर्पण एक नेक पहल (एनजीओ) संयुक्त रूप से शामिल रहा, रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण भारत के प्रदेश झारखण्ड के सभी पधाधिकारी उपस्थित थे, कार्यक्रम में श्री मनोज मंडल , प्रदेश अध्यक्ष एवम् श्री राजेश कुमार गुप्ता प्रदेश महासचिव संयुक्त रूप सेकहा की आज का रक्तदान शिविर लगाने का मूल मकसद ये है की गर्मी में रक्तदान शिविर की संख्या काफी कम रहता है ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता काफी कम हो गया हैं जिसके कारण आए दिन थेलेसिमिया, एपलास्टिक एनीमिया, एक्सीडेंट केस, डिलिवरी केस जिनको ब्लड चढ़ना अत्यंत जरूरी रहता है, परंतु ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता में कमी के कारण रक्त समय पर मुहीया नही हो पा रहा हैं, इसी सब कारण से हमलोग रक्तदान शिविर लगाए हैं ताकि ब्लड बैंक में कुछ हद तक रक्त की पूर्ति हो पाए, श्री मनोज मंडल ने ये भी बताए की आज बहुत से नए रक्तदाता प्रथम वार रक्तदान शिविर में रक्तदान किए, नो जवानों में रक्तदान के प्रति जागरूक हो रहे है जो एक अच्छी बात हैं, इसी तरह नए रक्तदाता आगे आ रहें है सभी को रक्तदान के लिए धन्यवाद किए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता, आजाद अंसारी, श्याम अग्रवाल, और लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *