• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर : सिंहभूम संसदीय सीट के लिए आदित्यपुर मतदाताओं का रहेगा अहम भूमिका, पानी की किल्लत, बेरोजगारी, स्वास्थ्य एवं मुख्य सड़क की समस्याओं को देखते हुए जनता करेगी वोट

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 12, 2024

आदित्यपुरः सिंहभूम संसदीय सीट के लिए आदित्यपुर मतदाताओं का अहम भूमिका रहेगा .सिंहभूम क्षेत्र में कल वोट डाले जाएंगे. करीब 14.50 लाख मतदाता प्रत्याशी के हार-जीत पर अपनी मुहर लगाएंगे. इस बार प्रत्याशियों ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में उतना जोर आजमाइश नहीं किया. खानापूर्ति के लिए एक-दो बार आकर ड्यूटी बजा दी. बाकी काम कार्यकर्ता संभाल रहे हैं. सिंहभूम संसदीय सीट के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आदित्यपुर के मतदाता ही करते हैं. यहां कुल 1 लाख 38 हजार 440 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 70 हजार 841 हैं, जबकि महिला मतदाता की संख्या 67 हजार 598 हैं वहीं अन्य मतदाता की संख्या 1 है. यहां बूथ संख्या 64- 199 तक कुल 136 बूथ हैं. इसबार मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर खास दिलचस्पी नहीं देखी गई. वहीं प्रत्याशियों ने भी जमीनी मुद्दों को छोड़कर अपना ध्यान ग्रामीण क्षेत्र पर केंद्रित रखा. एनडीए और इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि दोनों ही खेमों के कैडर वोट उन्हें मिलना है. वैसे कैडर वोट के मामले में यहां एनडीए भारी है. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से झामुमो ने बाजी मारी थी और सीएम चम्पाई सोरेन ने यहां से बड़ी बढ़त ली थी. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदाता काफी समझदार हैं और अपना भला-बुरा समझकर मतदान करते हैं. फिलहाल आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पानी, गंदगी, बेरोजगारी,अस्पताल एवं सड़क मुख्य समस्या है. अब जनता ही तय करेंगी किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *