• Wed. Mar 25th, 2026

झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा ने चलाया जनसंपर्क 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 10, 2024

 

झामुमो गठबंधन की सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ किया धोखा

 

दारू (हजारीबाग): हजारीबाग संसदीय लोकसभा सीट से झारखंड पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा ने सदर और कटकम दाग प्रखंड में शुक्रवार को चुनावी जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि आप सभी के समर्थन और आशीर्वाद से ही हमारी जीत संभव है। क्योंकि जनता जनार्दन होती है जनता के हाथों में ही किसी भी उम्मीदवार का फैसला होता है। हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जनता आज यह भली-भांति जान चुकी है कि राष्ट्रीय पार्टियों छलावा के सिवा कुछ और नहीं। हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी बड़े-बड़े चुनावी वादे कर जनता को लुभाने का काम करते हैं और जनता भी अक्सर इनके बहकावे में आकर इन्हें वोट करते है। आज राष्ट्रीय पार्टियों को चुनकर हजारीबाग की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है उन्होंने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि हमने लोकसभा क्षेत्र के सुदुरवर्ती गांव तक गए हैं और वहां की कैसी स्थिति है इसको देखकर ही लगता है कि हजारीबाग की जनता के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने झारखंड की चंपई सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और प्रतिवर्ष दो लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कह कर हेमंत सोरेन सरकार सत्ता पर काबिज हुई। मगर हमारे झारखंड के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है उन्हें रोजगार देने के बजाय तरह-तरह के लोक लुभावना स्कीम और सपने दिखाए गए हमारे झारखंड के युवा साथी बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर आज घूम रहे हैं सड़कों पर भटक रहे हैं कोई भी इनकी हाल पूछने वाला नहीं जिसके कारण आज युवाओं के बीच में एक आक्रोश का माहौल बन चुका है और युवा वर्ग जो आज दर दर की ठोकरे खा रहे हैं उन्होंने झारखंड सरकार को सत्ता से बेदखल करने का भी निर्णय ले चुके हैं। सभी का एक ही संकल्प है कि झारखंड का विकास क्षेत्रीय पार्टी ही कर सकती है कहा कि हमने झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथ में सत्ता सौंपी ताकि झारखंड का क्षेत्रीय विकास होगा। मगर वो कांग्रेस की गोदी में बैठकर झारखंड के युवाओं के साथ बहुत ही बड़ा धोखा देने का काम किया है। जिसे झारखंड के युवा सबक सिखाने का काम करेंगे इस बार भारी बहुमत के साथ झारखंड पार्टी को लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को भेजने कू काम करेंगे ताकि झारखंड का चहुंमुखी विकास हो और हजारीबाग से युवाओं का एक बड़ा तबका इसको लेकर काम कर रहा है कि हजारीबाग से युवा समाजसेवी जो झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी से उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं उन्हें लोकसभा में भारी बहुमत के साथ जीत दिलाएंगे। इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, जिला संयोजक नारायण प्रसाद, सचिव मोहम्मद हसन (बाबू) योगेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *