• Sun. Feb 15th, 2026

जमशेदपुर कदमा में टाटा स्टील में कार्यरत एक 21 बर्ष्य लड़के ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 26, 2024

जमशेदपुर  कदमा थाना अंतर्गत गणेश  पूजा मैदान के पास क्वार्टर नंबर 28 एल-5 निवासी टाटा स्टील कर्मी 21 वर्षीय युवक मनीष दास ने वेंटीलेशन के रस्सी के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पाकर कदमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी को काटकर शव नीचे उतारा।   बताया जा रहा है कि बीते 14 अप्रैल से मृतक के पिता पीके दास बेटी की शादी के लिए पत्नी के साथ बैंगलोर गए हुए हैं।  मनीष घर पर अकेला ही था।

                   उसके पिता ने जॉब फॉर जॉब के तहत उसे अपनी नौकरी दी है और क्वार्टर भी उसी के नाम पर है।   घर के बाहर कपड़े की दुकान लगाने वाले दुकानदार भाटिया बस्ती निवासी विनोद राम ने शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे इसकी जानकारी थाने को दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार 2 बजे भी उन्होंने मनीष को घर पर आवाज लगाई थी। मगर अंदर से कोई जबाब नहीं मिला। जिसके बाद वे दुकान समेट कर घर चले गए। वहीं आज सुबह आने के बाद भी उन्होंने मनीष को आवाज लगाई। मगर जब जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना  दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सामने का  ग्रील व दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो पीछे वाले कमरे में मनीष फंदे पर लटका हुआ मिला।   वहीं पिता को दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना भी दी। जिसपर उन्होंने ट्रेन से शहर पहुंचने की बात कही। फिलहाल पुलिस पंचनामा कर शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में भेजवाने की कार्रवाई कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *