• Sat. May 16th, 2026

Tiruldih police action: राशन दुकान से चल रही थी अवैध शराब की खरीद- बिक्री, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 25, 2024
crescent ad

चांडिलः तिरुलडीह थाना पुलिस ने राशन दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बियर बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए दुकानदार का नाम शिवराम गोप है जो कि मानकीडीह का राहनेवाला है
इस संबंध में जानकारी देते हुए तिरुलडीह थाना प्रभारी आलम चंद्र महतो ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मानकीडीह निवासी शिवराम गोप अपने घर में राशन दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब की बिक्री करता है. वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद शिवराम गोप के दुकान में छापेमारी की गई. यहां से 42 बोतल बीयर बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *