• Mon. Feb 16th, 2026

Adityapur nagar nigam in action : आदित्यपुर : पानी की समस्या से निपटारण पाने के लिए नगर निगम प्रशासन गंभीर, आदर्श आचार संहिता लगने से कई प्रोजेक्ट में हो रहा है विलंब, जारी किया दो हेल्पलाइन नंबर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 24, 2024

आदित्यपुरः सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों भीषण जलसंकट आन पड़ी है.जिसके निपटारण के लिए आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन रोस्टर बनाकर टैंकर से चिन्हित वार्डों में युद्धस्तर पर जलापूर्ति करा रहा है. साथ ही पेयजल से संबंधी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. इसके लिए मोबाइल नंबर 8409541504 और 8540830284 जारी किया गया है.जारी नंबर में जल संकट से संबंधित सूचना देकर पानी की समस्या से निजात पा सकते हैं.

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अभिषेक कुमार ने बताया कि पेयजल संकट को लेकर नगर निगम गम्भीर है. हर दिन 13 से टैंकरों के माध्यम से 1.80 लाख लीटर पानी चिन्हित वार्डों में नियमित रूप से सप्लाई किया जा रहा है. टैंकर खराब होने पर अल्टरनेट टैंकर की व्यवस्था भी की गई है. जरूरत के हिसाब से वार्डों में अलग से जलापूर्ति कराई जा रही है. एचवाईडीटी का करीब 2.80 करोड़ राशि आवंटित है. आदर्श आचार संहिता लगे होने के कारण उसका प्रयोग नहीं हो पा रहा है. चुनाव आयोग से सचिव स्तर से पत्राचार किया गया है. ईओआई के जरिये 10 टैंकर के लिए टेंडर निकाले गए है मगर यह मामला भी आदर्श आचार संहिता की वजह से अधर में लटका हुआ है. इतना ही नहीं अपने स्टेक होल्डर्स से भी सीएसआर के तहत टैंकर से जलापूर्ति कराई जा रही है. आचार संहिता समाप्त होते ही युद्धस्तर पर जलापूर्ति के काम में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है, और कहा कि नगर निगम प्रशासन जलापूर्ति को लेकर गंभीर है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *