• Mon. Feb 16th, 2026

एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हुआ एसिड अटैक,चारो गंभीर,इलाज के लिए भेजा गया धनबाद,आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 24, 2024

 

 

झारखंड के साहिबगंज जिले में छत पर सो रहे एक परिवार के चार सदस्यों पर एसिड अटैक हुआ है।

 

रात ढाई बजे की घटना है। चारों को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य युवकों से भी गहन पूछताछ चल रही है। यह राजमहल शहर के गुदारा घाट मुख्य बाजार की घटना है।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुराने अनुमंडल अस्पताल के सामने बनी दुकान में चलने वाली हसीना होटल के मलिक हसीन बीवी (35), उनके भाई आलम शेख (26), बेटी शबनम खातुन (15) और मां गोलवानू वेबा (60) एक साथ छत पर सो रहे थे।

 

बीती रात 2:30 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एसिड फेंक देने से चारों झुलस गए। पीड़ित सदस्यों के अनुसार, घटना के बाद कुछ लोगों को उनलोगों ने सीढ़ी से भागते हुए देखा। इधर, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग नींद से जग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

 

आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर,घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसडीओ कपिल कुमार, पुलिस निरीक्षक श्याम लाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एसआई बिट्टू कुमार साहा आदि मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

 

मुख्य आरोपी यूपी का

 

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि इस मामले के लिए सुलझाने के लिए एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में टास्क फोर्स का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने पेशेवर तरीके से जांच करते हुए तकनीकी मदद से इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष यूपी का रहने वाला है।

 

बीते कुछ महीने से राजमहल में रहकर काम कर रहा था। जिस परिवार के सदस्यों पर एसिड अटैक हुआ है, उसके एक बेटे से मनीष का पूर्व परिचय है। दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई थी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

 

उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हुए एसिड की कुछ मात्रा भी बरामद हुआ है। घटना की उसने जो वजह बताई है उसकी गहराई से छानबीन चल रही है। छानबीन के बाद एसिड अटैक के पीछे के कारण से पर्दा उठ सकेगा।

 

इस मामले में दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ चल रही है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि इन दोनों की इस घटना में कोई भूमिका है या नहीं। एसपी कुमार गौरव ने बतााय कि वे थोड़ी देर में राजमहल थाना पहुंच रहे हैं। उसके बाद मीडिया को इस मामले में विस्तार से जानकारी दे दी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *