
महुंगाईकलां में पुलिस छावनी में तब्दील।

बड़कागांव। पबजी खेल रहे युवकों द्वारा लड़की को सिटी मारकर इशारा करने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट एवं पत्थर बाजी में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआई इंद्रजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया गया। घटना बड़कागांव थाना 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित ग्राम महुंगाईकला की है। एक गुट आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी बहन कूड़ा फेंकने के लिए बाहर निकली तो कुछ मनचले लोग सिटी बजाकर इशारा कर रहे थे। जब मैं अपने आंखों से देखा तो उन लोग से जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन उल्टा ही वे लोग उग्र होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। वहीं दुसरा गुट का कहना है कि अंबा पोखर भीड़ पर पेड़ के नीचे हमलोग पबजी खेल रहे थे। इसी बीच लड़की के भाई ने आकर हम लोग को यहां बैठने के लिए मना करने के साथ मारपीट करने लगा। इससे पूर्व भी कई जगहों पर बैठने से हम लोग को रोका गया है। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होते हुए पथराव शुरू हो गई देखते ही देखते घटनास्थल रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। घटनास्थल पर अप्रत्यारी का माहौल बन गया। इस पथराव में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर इलाज कराया। समाचार लिखे जाने तक घायलों से पूरी घटना क्रम की जानकारी ली जा रही है। साथ ही साथ रामनवमी महापर्व एवं चुनाव आचार संहिता को देखते हुए घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर बनाई गई है। इस पथराव में एक और से अमर कुमार, त्रिवेणी राम, मदन कुमार रवि, अवधेश राम सहित दो महिलाएं घायल हुए हैं। जबकि दूसरे ओर से मोहम्मद तौफीक गुड्डा, मोहम्मद तमीम, मोहम्मद मोसदिक, मोहम्मद रहमतुल्लाह, मोहम्मद मुसद्दीक एवं मोहम्मद आर्यन शामिल है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
