
एस कुमार / झरिया

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के बकरीहाट स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार की देर रात धनबाद एसएसपी के निर्देश पर झरिया पुलिस के सहयोग से एसओजी की टीम ने कई जुआरियों को भारी मात्रा में नगद के साथ धर दबोचा। अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते भगदड़ की मच गई। जुआरियों का जहां जगह मिला भागने लगे।कुछ दीवाल फांदकर भागे तो कई लोग छत से कूद कर भागने में सफल रहे । हालाकी लगभग दर्जनों जुआरी टीम के हत्थे चढ़ गए। इतना ही नहीं छापेमारी टीम ने सामुदायिक भवन के आस पास से जुआरियों के लगभग दस बाइक को जब्त कर लिया। वही सूत्रों की माने तो घटना स्थल से भारी मात्रा में नगद भी बरामद किया गया है।एसओजी टीम ने देर रात की सभी जुआड़ी को झरिया पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चले की एसएसपी को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि बकरीहाट में भारी पैमाने पर रोजाना लाखों की जुआ का संचालन हो रहा है। जिसको लेकर एसओजी टीम को छापामारी करने को कहा गया था। छापामारी के बाद से ही झरिया में अवैध संचालको में हड़कंप मचा हुआ है। वही पूरे मामले को लेकर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया की पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
