• Tue. Feb 17th, 2026

Saraikela police success : एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दुकान से लाखों रुपयें का मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 8, 2024

सरायकेला :सरायकेला पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं. बीते 9 मार्च को रात्रि में सरायकेला थाना अंतर्गत गैरेज चौक स्थित दे इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था. तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जगह जगह पर छापेमारी की गई. जहां छापामारी करते हुए पुलिस ने 22 मार्च को नजीर अंसारी को गिरफ्तार का न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था. साथ ही इस कांड में फरार चल रहे अन्य व्यक्ति एवं मोबाइल की बरामदगी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही थी. पुलिस ने गठित टीम द्वारा निशान देही पर कुल 19 मोबाइल बरामद करने के साथ ही दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेज दिया. गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति का नाम शाहबाज जावेद चतरा का रहने वाला है वहीं अन्य व्यक्ति का नाम साहेब खान बिहार का रहने वाला है.

छापामारी दल में शंभू प्रसाद गुप्ता सरायकेला अंचल, सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार, विपुल ओझा गम्हरिया थाना, सतीश बरनवाल सरायकेला थाना, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *