• Sun. Feb 15th, 2026

Saraikela excise department action :चांडिल में उत्पाद विभाग का एक्शन जारी, अवैध शराब भट्टी एवं होटलों में मारा गया छापा, 2000 किलोग्राम जावा महुआ को किया गया विनष्ट एवं होटल संचालक को किया गया गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 31, 2024

चांडिल : लोकसभा चुनाव 2024 के आलोक में उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के निर्देश पर अवैध शराब भट्टी एवं होटल में उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चांडिल थाना अंतर्गत दलमा पहाड़ किनारे ग्राम फडलगोरा, असंबानी, बिरिगोरा, नरगडीह, घोरालिंगा एवं विभिन्न इलाकों में चुलाई शराब की भट्टी संचालित की जा रही है. तत्पश्चात उत्पाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की. जहां 2000 किलो ग्राम का जावा महुआ विनस्ट किया गया. वहीं 80 लीटर चुलाई शराब जप्त किया गया. साथ ही चांडिल थाना अंतर्गत नरगाडीह में सिंह होटल में छापेमारी कर लगभग 10 लीटर चुलाई शराब तथा 4.275 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर होटल संचालक उमेश सिंह को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *