
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी, बेगुनिया बाजार स्थित गोरांग मंदिर के 100 तम वर्ष के उपलक्ष्य पर 25 मार्च से 15 दिवसीय होने वाला धार्मिक अनुष्ठान को लेकर साधु संतों का आगमन शुरु हो चुका हैं। जिसकी जानकारी शनिवार को मंदिर के मुख्य पूजारी साधु हरेकृष्ण बाबा ने दी।

साधु हरेकृष्ण बाबा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न प्रदेश से एक लाख से उपर श्रद्धालु आयेंगे। जिसमे हजारों साधु संत रहेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहां कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में जहां कहीं भी आने वाले मेहमान नजर आए। उनके आदर सम्मान में कोई कमी नहीं रखे। कलयुग में संत की सेवा करने वाले ही पुण्य के भागी होंगे। 14 दिनों तक दिन रात संकीर्तन किया जाएगा। जहां बंगाल के सुविख्यात कीर्तन मडंली द्वारा कीर्तन किया जाएगा। नवदीप से महाप्रभु का चरण पादुका आएगी और विशेष दर्शन के लिए पादुका रखी जाएगी। भगवात कथा सुबह दस बजे से और शाम चार बजे से होगी। पुरी के शंकराचार्य तीन दिन तक रहेंगे।

बिष्णु महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा, जिसमे मुख्य जजमान की अहम भूमिका होगी। घरों से सजकर आने वाले राधा-कृष्ण की जोड़ी का भव्य स्वागत किया जाएगा। रामकृष्ण मठ एंव मिशन बेलुर, भारत सेवा श्रम संघ बालिगंज, गड़ियामाठ बाग बाजार, उत्तर प्रदेश देवरिया से भक्ति वाटिका, ईस्कान मायापुर कपिल मुनि आश्रम गंगासागर तथा विभिन्न मठ के महराज का आगमन होगा।
27 मार्च को साधु परंपरानुसार भिक्षा की परंपरा निभाई जाएगी। 60 वर्ष से उपर वृद्ध जनो का सम्मान किया जायेगा। प्रतिदिन नगर कीर्तन होगा जहां प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। सीताराम बाबा की जीवनी ग्रंथ का प्रकाशन होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया हैं कि सनातन धर्म से जुड़े सभी लोग इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी जवाबदेही बनाए।
इस मौक पर रोबिन लायक, अजितेस मडंल, शुभमय चक्रवर्ती, बबलू मित्रा, रामेश्वर भगत उपस्थित थें।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
