• Wed. Feb 18th, 2026

आदित्यपुर : सामाजिक संस्था मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से होली मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजित, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 24, 2024

आदित्यपुर: शनिवार की रात सरायकेला- खरसावां जिले की सामाजिक संस्था मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से आदित्यपुर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेत्री सह सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कांग्रेस नेता नट्टू झा, मिथिला सांस्कृतिक परिषद से सुजीत झा, ललित नारायण मिश्र सामाजिक संस्था से शंकर पाठक, परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति से मानस मिश्रा, भाजपा नेता रमेश हांसदा कांग्रेस नेता सुरेशधारी, दिवाकर झा, अंबुज कुमार, स्वप्निल सिंह, राकेश मिश्रा, के अलावे विभिन्न राजनीतिक एवं समाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए और मिथिला के खास होली का आनंद लिया. बता दे कि दशकों से मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें आम से लेकर खास तक शिरकत करते हैं और मिथिला की होली का आनंद लेते हैं. विदित हो कि मिथिला खान- पान और मिठास के लिए प्रसिद्ध है. इनके होली में परंपरा और मिठास का आज भी समावेश नजर आता है. यही वजह है कि हर साल होली के मौके पर यहां सैकड़ो की संख्या में भाषा- सम्प्रदाय और राजनीति से ऊपर उठकर लोग यहां आते हैं और मिथिला के होली का आनंद लेते हैं. संस्था के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र ने बताया कि पूर्वजों के परंपरा का हम आज भी निर्वहन कर रहे हैं यही हमारी पहचान है इसे इसी तरह आगे बढ़ाना है ताकि सांस्कृतिक विरासत बची रहे. इसे सफल बनाने में मंडली के अशोक झा प्रेमी, राजेश रंजन, लक्ष्मण झा, त्रिलोक मिश्रा, शंकर ठाकुर, पंकज मिश्रा, सुमन झा आदि की अहम भूमिका रही.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *