• Sat. Apr 4th, 2026

कोलकाता से आइ आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी गोपाल सिंघल तथा उन्के पार्टनर विकास गड्यान के यहां छापेमारी चल रही हैं।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 14, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी,कोलकाता से आइ आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार के अहले सुबह बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित  कारोबारी गोपाल सिंघल तथा उन्के पार्टनर झारखंड के चिरकुंडा अपर बाजार के रहने वाले विकास गड्यान के यहां छापेमारी चल रही हैं। जिससे सीमावर्ती शहर चिरकुंडा और बराकर के व्यपारियों के बीच हडकंप मचा हुआ हैं।

इस संबंध में बताया जाता हैं कि कोलकाता से आइ आयकर विभाग की टीम केंद्रीय वाहिनी सुरक्षा बल के साथ पांच गाड़ियों में आइ और आते के साथ हनुमान चढ़ाई स्थित  गोपाल सिंघल के आवास पर तबाड़ तोड़ छापेमारी करने के लिए घुस गइ। छापेमारी के दौरान मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। जिससे बहार वाले अंदर नहीं जा सकते हैं और अंदर वाले बहार नहीं आ सकते हैं।

बताया जाता हैं कि गोपाल सिंघल और पार्टनर विकास गड्यान के साथ साझेदारी में सिटी गोल्ड सीमेंट के  सिटी सीमेंट एवं सिटकोन रड फैक्ट्री तथा रंग  के  कारोबार में साझेदार हैं। जिसको लेकर विभिन्न कारखाना और आवास पर समाचार लिखे जाने तक छापेमारी चल रही हैं। आयकर विभाग की टीम कंप्यूटर, हाइ डिस्क, पेन ड्राइव को खंगाल रहीं और कागजात की जांच कर रही हैं। छापेमारी में क्या बरामद हुआ हैं। इस संबंध अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी हैं। छापेमारी को लेकर गोपाल सिंघल के आवास के  पास सन्नाटा छाया हुआ हैं। कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *