
जमुई झाझा -: शुक्रवार की देर शाम को अपनी बहन के घर सोहजाना बाइक से आ रहे दो भाईयों के साथ अचानक सोहजाना गांव के समीप कुछ लोगों के द्वारा हमला कर लाठी,राॅड से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की पहचान विजय यादव और उसका भाई लक्ष्मण यादव साकिन लढुमा डुमहार के रूप में हुई है। घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा घायलों का इलाज किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विजय यादव ने बताया कि मै और मेरा भाई बाइक से जब बहन के घर जा रहे थे कि तभी दर्जनभर लोग अचानक मेरा रास्ता रोका और उसके बाद मेरे साथ मारपीट करते हुये मेरे सर पर अचानक पीछे से वार कर दिया जिससें में लहुलुहान उसी जगह पर गिर पड़ा और जब मेरा भाई मुझको बचाने के लिये आया तो उसके साथ भी बेरहमी से उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हालांकि दोनो भाईयों के साथ मारपीट किस वजह से हुई इसका कारण स्पष्ट दोनो भाईयों को पता नही चल पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
