• Fri. Jan 2nd, 2026

स्पेन से झारखंड घूमने आयी महिला का गैंगरेप, सांसद निशिकांत दुबे ने घटना को लेकर राज्य सरकार को जमकर घेरा

ByAdmin Office

Mar 2, 2024

 

 

दुमका। झारखंड में विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना हुई है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप है, वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने घटना को लेकर राज्य सरकार को जमकर घेरा है। घटना दुमका जिले के कुरमाहाट इलाके की बताई जा रही है। शुक्रवार की देर रात स्पेन से झारखंड घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है।

 

 

शिकायत के मुताबिक महिला घूमने के दौरान रात होने पर खेत में ही टेंट लगाकर आराम कर रही थी। इसी दौरान युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की भी घटना हुई है। शिकायत में बताया गया है कि इस घटना में 7 से 8 लोग शामिल थे। यह सभी आरोपी स्थानीय है और हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पीतांबर सिंह खैरवार देर रात ही हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट पहुंचे। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी यह भी मिली है कि स्पेन से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा लेकर घूमने निकले थे। पहले पति पत्नी पाकिस्तान गए और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वह दुमका होते हुए, भागलपुर की ओर जा रही थी, लेकिन रात होने पर वो बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान गैंगरेप किया वारदात हुई है।

 

रात करीब 10:30 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने खेत में महिला के अंडरगारमेंट्स बरामद किए हैं, जिसे पुलिस ने जप्त किया है। महिला को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां जांच में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *