• Wed. Feb 18th, 2026

सिर्फ़ और सिर्फ़ जुमलेबाजी, दिशाहीन एवं आधारहीन बजट, ठगा महसूस कर रहें हैं बेरोजगार युवा- रंजन चौधरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 27, 2024

 

 

झारखंड सरकार के अंतरिम बजट से झारखंडवासियों को काफी आशाएं थी लेकिन मंगलवार को झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने लगातार पांचवीं बार झारखंड विधानसभा में बजट पेश किया। झारखंड सरकार के द्वारा पेश किए गए साल 2024-25 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की बजट दिशाहीन एवं आधारहीन है जिसमें सिर्फ़ और सिर्फ़ जुमलेबाजी करके झारखंडियों को ठगा गया है। रंजन चौधरी ने बताया की चुनाव के पूर्व झारखंड की गठबंधन की सरकार ने जो वादे राज्य के बेरोजगार युवाओं से किए थे दिशा में पहल नहीं करके युवाओं को ठगा गया है। रघुवर दास में चल रही किसान हित की योजना मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना और महिलाओं के हित की योजना एक रुपए में 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री जैसी महत्ती योजनाओं को बंद करके इस सरकार ने साबित कर दिया की इन्हें किसानों और महिलाओं के विकास से मतलब नहीं है। रंजन चौधरी ने बताया की वर्तमान सरकार भी हेमंत सरकार की तरह बजट में लोकलुभावन घोषणाएं करके झारखंडियों को ठग रही है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *