• Wed. Feb 18th, 2026

बसरिया रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, नावाडीह बना चैम्पियन, पूर्व विधायक ने किया पुरुस्कृत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 27, 2024

 

चौपारण,

जय हिंद क्रिकेट बोर्ड बसरिया में आयोजित रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सम्मिलित हुए। खिताबी भिंड़त में सेलहारा नावाडीह की टीम ने चौपारण की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौपारण की टीम ने निर्धारित आठ ओभर में 127 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नावाडीह की टीम ने आखिरी ओभर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हाशिल कर लिया। मैन ऑफ दा मैच नावाडीह के सूर्या यादव, मैन ऑफ द सीरीज भगवानपुर के आर्यन खान को दिया गया। फाइनल मुकाबले का शुभारम्भ करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाया। इसी कड़ी में खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हार जीत खेल के दो पहलू है। विजेता टीम को बधाई व उपविजेता को भविष्य की शुभकामनाएं। पूर्व विधायक ने कहा कि बसरिया के खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी समस्या खेल मैदान है। सबसे के सहयोग व सबके प्रयास से खेल मैदान बनाने का वादा करता हूँ। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जीप सदस्या आरती कौशल, प्रतिनिधि सुधीर कौशल, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, स्थानीय मुखिया मंजू देवी, दृष्टि हॉपिस्टल संचालक इमरान खान, भाजपा नेता सीताराम साहू, कपिल यादव, पिन्टू सोनी, मधु यादव सहित अन्य। मंच संचालन प्रेम प्रजापति व शिक्षक भुनेश्वर साव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष मुकेश केशरी, सचिव राजेश दांगी, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार,मीडिया प्रभारी चंदन राणा,

कप्तान रोहित केशरी,उपकप्तान आकाश सोनी, सदस्य जीतू केशरी, छोटू मालाकार, दीपक केशरी, सुधीर दांगी, चंदन दांगी, सुमन गोस्वामी, नरेश माली, चन्दन गुप्ता सहित अन्य ने महती भूमिका निभाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *