• Wed. Feb 18th, 2026

झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारीयो ने दिया मांग पत्र

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024

दारू /हज़ारीबाग

हजारीबाग जिले के झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारीयो ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को 13 सूत्री मांग पत्र दिया। जिसमें छुटे झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी को जल्द चिन्हित करने, चिन्हित होने के उपरांत जल्द सम्मानित कर आन्दोलनकारी या आश्रितों को कल्याण विभाग द्वारा सभी को सुविधा मुहैया कराने। सरकारी नियुक्ति में 10% आरक्षण सुनिश्चित करने। आंदोलनकारी को राजधानी सहित अन्य शहरो में 50 रूपए प्रतिदिन देकर सरकारी प्रतिष्ठानों में ठहरने। आंदोलनकारी को बिरसा आवास के तर्ज पर आवास देने। रेल, बस ,टोल टैक्स, स्वास्थ्य की निशुल्क सेवा देने। जेल की बाध्यता खत्म कर पेंशन के रूप में उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ के तर्ज पर पेंशन देने । 10 लाख का जीवन बीमा करने। दो प्रतिशत ब्याज दर पर 50 लाख का ऋण देकर रोजगार सृजन करने। राजधानी सहित जिला मुख्यालय में एक स्थाई कार्यालय आवंटित करने। सहित कई तरह की मांगों का मांग पत्र झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को दिया गया। वहीं प्रत्येक जिला एवं प्रखंड में भी झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति की गठन जल्द से जल्द कर आंदोलनकारीर्यों की समस्या का निदान करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर सरजू मेहता, संजय गुप्ता , नौशाद आलम, सावित्री देवी,पुनम देवी,शिलवंती नाग,मंजू देवी, जयप्रकाश नारायण,भोला महतो, वीर मोहन साहू, जगदीश यादव, बिरजू महतो, उमेश गुप्ता, रामचंद्र महतो, दिनेश कुमार महतो, नेमीचंद महतो सहित कई अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *