• Wed. Feb 18th, 2026

हजारीबाग रोड की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सीओ को आवेदन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024

 

 

फोटो

बरही (हजारीबाग) सर्विस रोड के बगल में आम गैर मजूरवा जमीन पर अतिक्रमण कर शौचालय की टंकी एवं मार्केट के लिए सीढी बनाकर निजी उपयोग में लाने का आरोप मल्लाह टोली बरही निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संतोष निषाद ने लगाया है। इस बाबत उन्होंने हजारीबाग उपायुक्त एवं बरही अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमित स्थल को अतिक्रमणमुक्त करवाकर उस स्थान पर महिला शौचालय बनाने की मांग की है। आवेदक ने बताया की सरकारी जमीन जिसकी खाता नंबर 751 प्लॉट नंबर नंबर 9156 रकबा 01 डिसमिल जमीन की जांच की गई थी। जिसमे सरकारी जमीन होने की पुष्टि अंचल कार्यालय के द्वारा की जा चुकी है। इसके बाद भी अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। समाजसेवी संतोष निषाद ने बताया की यदि खाली पड़ी जमीन का उपयोग सामाजिक हित में नहीं किया जाता है तो उक्त जमीन को कुछ लोग निजी हित में उपयोग में लाएंगे। जबकि बरही चौक पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवाजाही होता है। इसमें महिला यात्रियों को संख्या भी काफी रहती है। लेकिन उनके लिए बरही चौक पर महिला शौचालय नहीं है। इस सरकारी जमीन का उपयोग महिला शौचालय के लिए किया जा सकता है। उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *