
अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज/बरहरवा -: पतना प्रखंड के झीकटिया पलटनियां रोड में भारी वाहन ट्रैक्टर और हाईवा चालक लगातार प्रशासन द्वारा लगाए गए नो इंट्री के समय कि अवहेलना करके प्रशासन को एक चुनौती पेश कर देती है। मानो इन चालको को कानून व्यवस्था का कोई डर ही नही हो।विगत कई दिनों पहले भी एक स्कूली छात्र इन वाहनों से बाल बाल बच गया। ग्रामीणों द्वारा लगातार आवाज उठाने के बावजूद ये अपने मालिको के दम पर लगातार बेखौफ होकर चलते हैं। बताते चले कि इस रोड में करीब 5 से 6 सरकारी और निजी विद्यालय है जिसमे बच्चे शिक्षा के लिए जाते है लेकिन इन वाहनों के बेधड़क चलने से बच्चे के अभिभावक को हमेशा अपने बच्चो के प्रति चिंतित होते हुवे देखा गया है।आज ग्रामीणों ने अपने इसी मांग को लेकर एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा को सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ एक लिखित आवेदन देकर अपील किया कि नो इंट्री के समय में वाहन ना चलने दिया जाए। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि विगत 7 आठ वर्ष पहले जो नो इंट्री लगाया गया था जिसका समय सुबह छह बजे से लेकर रात के नौ बजे तक था उसे लगातार चालू किया जाए ताकि बच्चे सुरक्षित अपने स्कूल आ जा सके और हमलोग भी बच्चे के प्रति सुरक्षित महसूस करे।क्योंकि लगातार कई बार दुर्घटना घट चुकी है।एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है ,अंचल प्रशासन से वार्तालाप के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
