• Wed. Mar 25th, 2026

कथा वाचिका रंजना मिश्रा का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, यज्ञ समिति ने किया स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 24, 2024

 

बरही (हजारीबाग) पिछले 16 फरवरी से बरही डीह छठ घाट स्थित नव निर्मित सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय महायज्ञ के आठवें दिन शुक्रवार देर रात बरही के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन बुद्धिजीवी मंच, अपेम वेलफेयर फाउंडेशन , ब्रह्मा विद्या विहंगम योग एवं शंकुतला शरण मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से संयुक्त रूप से कथा वाचिका रंजना मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम को अंग वस्त्र, उपहार एवं बुके के साथ स्वागत एवं सम्मानित किया गया। बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह, सचिव महेंद्र प्रसाद दूबे, मीडिया प्रभारी एवं ब्रह्म विद्या विहंगम योग के अनुमंडल प्रभारी कृष्णा गुप्ता, देवधारी प्रजापति अपेम अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति एवं शंकुतला शरण मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अध्यक्षा डॉ संगीता चौधरी, संरक्षक सह डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बारी बारी से अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर कर कथा वाचिका को सम्मानित किया। उसके बाद यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सचिव राजवंशी सिंह, कैलाश पति सिंह, मुख्य पुजारी रामचंद्र पांडेय, राजकुमार केशरी ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कृत सह बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह ने कहा की धार्मिक आयोजन से सकारत्क ऊर्जा की उत्पति होती है। वही डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने कहा की भगवान भास्कर की असीम कृपा से इतना बड़ा आयोजन हुआ है। सभी का सहयोग रहा। यज्ञ कमेटी बधाई के पात्र हैं। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर की सराहना करते हुए अपेम अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा की इनके कुशल नेतृत्व में लगभग 20 वर्षों से अधूरा पड़ा सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। हर वर्ष सूर्य मंदिर महोत्सव आयोजित होता रहे। यही कामना है। मौके पर रामचंद्र पांडेय, बिपिन बिहारी पाण्डेय, राजकुमार केशरी, मुकेश सिंह, कैलाश पति सिंह, कृष्णा गुप्ता, नुक्लदेव राणा, राम प्रसाद राम, राजेंद्र पांडेय सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *