• Wed. Mar 25th, 2026

कृष्ण बल्लभ आश्रम कांग्रेस भवन का छत ढ़लाई एंव जीर्णोद्धार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024

 

हजारीबाग : आज कृष्ण बल्लभ आश्रम जिला कांग्रेस भवन के छत की ढ़लाइ एंव जीर्णोद्धार कार्य जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव एंव कांग्रेसजनों की उपस्थिती मैं हुई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वृहत कार्य सभी कांग्रेसजनों के सहयोग से संपन्न हो पाया है । जिसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । बिजित हो कि कांग्रेस भवन का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था जिसका शिलान्यास एंव उद्धाटन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाथों संपन्न हुआ था । वर्षो से यह भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़ा था । वर्तमान जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से ही इसके जीर्णोद्धार हेतू प्रयासरत थे । उनकी मेहनत एंव दृढ़ इच्छा शक्ति एंव लिए गए संकल्प का ही नतिजा है कि आज कांग्रेस भवन का जीर्णोद्धार हो पाया । सभी कांग्रेसियों ने इस अवसर पर जिलाध्यक्ष को बधाई दी तथा हौसलाअफजाई किया । कांग्रेसजनों ने अपने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि साठ वर्षो के बाद इस एतिहासिक कार्य को संपन्न कराने मे जिलाध्यक्ष कि जितनी प्रसंशा की जाय वो कम हागा । सभी कांग्रेसियों से समन्वय बना कर पार्टी को आगे बढ़ाने में भी उनकी भुमिका प्रशंसनीय है इस अवसर पर प्रदेश
उपाध्यक्ष भीम कुमार महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, अशोक देव उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, सुनिल अग्रवाल, अजय गुप्ता, मकसुद आलम, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, मनिषा टोप्पो, दिलीप कुमार रवि, डाॅ. प्रकाश कुमार, परवेज अहमद, कृष्णा किशोर प्रसाद, बाबर अंसारी, नरसिंह प्रजापति, नौशाद आलम, गौतम मेहता, अब्दुल मनान वारसी, अब्बास अंसारी, अजित सिंह, विजय कुमार सिंह, मुस्ताक अंसारी, पंचम पासवान, अमृतेष रंजन, भैया असीम कुमार, रघु जायसवाल, नरेश गुप्ता, एडवोकेट इजहार अंसारी, चन्द्रशेखर आजाद, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, प्रीतम साव, अनिल भुईंया ,जावेद इकबाल, रौनियार वैश्य समिति के सदस्य संजय गुप्ता, बल्ली गुप्ता, बबलू गुप्ता, अजय गुप्ता, यूवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश यादव, मो. गालिब , मो. रब्बानी के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *