• Fri. Mar 6th, 2026

सरायकेला एसपी के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई, 8 एकड़ से भी अधिक भूमि पर अफीम की फसल को किया गया विनष्ट

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 21, 2024

कुचाई : सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत गिलुआ में भारी मात्रा में उग रहे अफीम की खेती को पुलिस बल एवं सीआरपीएफ द्वारा विनष्ट किया गया. मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुचाई थाना क्षेत्र के गिलुआ में लगभग 8 एकड़ भूमि में अवैध रूप से अफीम की फसल लगाई गई है. सरायकेला खरसावां जिले के एसपी ने एक टीम गठित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के साथ मिलकर अफीम की खेती को विनष्ट करने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया. जिसमें लगभग 8 एकड़ से भी अधिक भूमि पर अफीम की फसल को विनस्ट कर दिया गया. वहीं जिले के एसपी ने अफीम की खेती करने वाले को सख्त हिदायत दी है, जो भी व्यक्ति इस अवैध धंधा में सम्मिलित पाया जाएगा उनके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *