
ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था परिवार, 3 की मौत; 1 गंभीर।
झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर घर में सो रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। 1 की हालत गंभीर है। घटना पेलावल OP थाना क्षेत्र के रोमी गांव की है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान रिंक खान उर्फ शाहीद अनवर उम्र 40, पत्नी नीखत परवीर उम्र 35 वर्ष(कुमारधुबी) तथा बेटे अहमद अख्तर उम्र 5 वर्ष के रूप में की गई है। रिंकू की पत्नी का भाई की हालत गंभीर है। वह धनबाद(कुमारधुबी) का रहने वाला है।

डॉक्टरों का दावा, कार्बन मोनो ऑक्साइड से गई जान।

डॉक्टरों ने बताया, ‘कोयला जलाने से कार्बन मोनो ऑक्साइड निकलती है। यह गैस सांस की नली से अंदर जाने के बाद दिमाग में खून की सप्लाई रोक देती है। इसके कारण ब्रेन हेमरेज हो सकता है। कई बार जान चली जाती है।’
डॉ. रंजीत कुमार पंडा ने कहा, ‘ठंड के दिनों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अंगीठी जलाकर सो जाते हैं। ऐसे कमरे में जहां हवा निकलने के रास्ते न हों। वैसी स्थिति में यह काफी खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। ठंड से बचने के लिए आग जलाकर सोना ठीक नहीं है। चूल्हा जलाते समय घर की खिड़कियां, रौशनदान और दरवाजे खोल कर रखें। इससे कमरे में वेंटिलेशन बना रहेगा।’
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
